भूटान के 114 वें राष्ट्रीय दिवस के मौके पर भूटान के राजा जिग्में खेसर नामग्याल बांगचुक ने सर्वोच्च नागरिक सम्मानों के वितरण की घोषणा की, इसमेंं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल था। इस सम्मान को ऑर्डर ऑफ द ड्रूक ग्यालपो कहा जाता है। इसी के साथ प्रधानमंत्री यह सम्मा पाने वाले प्रथम विदेशी गणमान्य बने। प्रधानमंत्री ने यह सम्मान 140 करोड़ देशवासियों समर्पित करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि इससे भारत और भूडान के बीच रिश्तों में और सुधार आएंगे, जिसका फायदा दोनों देशों के नागरिकों को मिलेगें।
![]() |
भारतीय प्रधानमंत्री को सम्मानित करते भूटानी राजा |
भारत और भूटान के बीच रक्षा, आर्थिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय सभी तरह के संबंध हैं। हालांकि बढ़ते चीनी प्रभाव, भारत-भूटान के बीच का सीमा विवाद, जलविद्युत परियोजनाओं से जुडे मसलों पर जब-तब तनातनी होती रहती है। ऐसे में इस तरह के प्रयास दोनों तरफ के रिश्तों को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
0 Comments