इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन ने इस नाम को मंजूरी दी है। 26 अगस्त 2023 को नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 की लैंडिग साइट को शिव शक्ति प्वाइंट नाम दिया था। लेकिन उस समय इसे अंतर्राष्ट्रीय संघ से मान्यता नहीं मिली थी। 6 महीने बाद इसे मंजूरी मिल गई है।
![]() |
चंद्रयान 3 की लैंडिग साइट, ‘शिव शक्ति प्वाइंट |
23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिग के बाद नरेंद्र मोदी ने 3 घोषणाएं की थीं। पहली घोषण, 23 अगस्त को हर साल नेशनल स्पेस डे मनाया जाएगा। दूसरी घोषणा, चंद्रमा पर लैंडर जिस जगह उतरा, उसे शिव शक्ति प्वांइट कहा जाएगा। तीसरी घोषणा, चंद्रमा पर जिस जगह चंद्रयान-2 मिशन के पद चिन्ह हैं, उसे तिरंगा प्वाइंट कहा जाएगा।
चंद्रयान 2 के आगे का मिशन चंद्रयान 3 है। इसे 14 जुलाई 2023 को लॉन्च व्हीकल मार्क-3 के जरिए सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से अंतरिक्ष में भेजा गया था। इस मिशन में लैंडर, प्रोपल्शन और रोवर शामिल है। प्रोपल्शन मॉड्यूल के जरिए लैंडर और रोवर को 100 किमी ऊंचाई तक चंद्रमा की कक्षा में ले जाया जाएगा। इस मिशन के जरिए एक ग्रह से दूसरे ग्रह तक जाने वाले मिशनों के लिए नई तकनीक विकसित करना और उसका प्रदर्शन करना है। जबकि मिशन का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिग करना है। लैडिंग के बाद रोवर सतह पर घूम-फिरकर वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम देगा।
![]() |
मिशन की बारीकियों को देखते-समझते प्रधानमंत्री |
लैंडर और रोवर चांद की सतह पर क्या अध्य्यन करेंगे–
सफलतापूर्वक चांद की सतह पर उतरने के बाद लैंडर में लगी मशीनों के जरिए ये अध्य्यन किए जाएंगे। चेस्ट नामक उपकरण से चांद की सतह का तापमान और उससे जुडे आंकड़े जुटाए जाएंगे। लैंडर जहां लैड करेगा उसके आस-पास की जमीन में भूकंपीय गतिविधियों को मापने के लिए प्लाजमा घनत्व और लैंगमुइर जांच का प्रयोग होगा।
लैंडिग साइट के आस-पास की जगह में मौलिक संरचना की भी जांच-पड़ताल होगी। इसके लिए अल्फा कण एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर और लेजर प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप का प्रयोग होगा।
1 Comments
We liked the information you provided. We have also read other posts of your blog. Thanks for giving this information. I also created a blog called Wild's Gravity. In this blog we have shared some important information related to nature. Is. Would you like to visit our blog? Blog URL- https://sumitgoogl.blogspot.com
ReplyDelete