Ticker

6/recent/ticker-posts

लोकसभा चुनाव से पहले इस अधिकारी के इस्तीफे से मचा हड़कंप

 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ही भारतीय चुनाव आयोग के चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। हालांकि इस्तीफे में अरुण गोयल ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया लेकिन जानकारों का मानना है कि इसके पीछे की वजह कुछ और ही है।      

पूर्व निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल



क्यों गंभीर है स्थिति ?

चुनाव आयुक्त अनूप पांडे पहले ही अपने पद से रिटायर हो गए हैं। अब अरुण गोयल के रिटायर होने से केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ही कार्यरत हैं। देश में होने जा रहे लोकसभा चुनावों के मद्देनजर यह स्थिति काफी नाजुक है क्योंकि देश में पारदर्शी ढ़ंग से चुनाव कराने की जिम्मेदारी इसी संस्था की होती है। अब तक 2024 में होने वाले आम चुनावों की घोषणा नहीं हुई है। 


गोयल की नियुक्ति प्रक्रिया पर उठ चुके सवाल !

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने सुप्रीम कोर्ट में अरुण गोयल की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि वो याचिका बाद में अदालत द्वारा खारिज कर दी गई थी। 


विपक्षी दलों ने मचाया हड़कंप !

इस्तीफे की वजह अब तक साफ न होने के कारण विपक्षी दल आरोप लगा रहे हैं कि आखिर अचानक से चुनाव आयुक्त ने इस्तीफा क्यों दे दिया ! जानकारों का मानना है कि सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के बीच सब ठीक नहीं चल रहा था जिस कारण इन्होंने इस्तीफा दिया है। हालांकि इसके पीछे के कारणों की पुख्त जानकारी स्वंय अरुण गोयल ही दे सकते हैं। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो इस राज से पर्दा कभी भी नहीं उठ पाएगा।


कौन हैं अरुण गोयल ?

अरुण गोयल पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। इन्होंने 37 साल तक बतौर आईएएस अपनी सेवाएं दी हैं। नवंबर 2022 में रिटायरमेंट के बाद अरुण गोयल को राष्ट्रपति के द्वारा चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। 


क्या है चुनाव आयोग ?
इस संस्था को भारत निर्वाचन आयोग भी कहते हैं। यह एक स्वायत्त संवैधानिक निकाय है यानि इसकी ए,बी,सी,डी संविधान में लिखी है, साथ ही साथ इस संस्था का अपने ऊपर पूरा अधिकार भी है। देश में लोकसभा, राज्यसभा, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव कराने की जिम्मेदारी इसी संस्था की होती है। इसके ढ़ांचे की बात करें तो चुनाव आयोग में तीन चुनाव आयुक्त; एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य चुनाव आयुक्त होते हैं।

Post a Comment

0 Comments