Ticker

6/recent/ticker-posts

इन राज्यों से मिलकर बना है दिल्ली NCR, जानिए जिलों के नाम

 क्या आपको मालुम है कि दिल्ली एनसीआर में दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों के जिले भी शामिल हैं? अगर नहीं मालुम तो कोई बात नहीं हम आपको बताते हैं। एनसीआर यानि नेशनल कैपिटल रीजन। इसमें दिल्ली के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के जिले भी आते हैं। दिल्ली को छोड़कर इन जिलों की कुल संख्या 24 होती है। दिल्ली एनसीआर इंटर स्टेट रीजनल प्लानिंग एंड डेवलपमेंट का बढ़िया नमूना है। यानि किसी क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए लिए दो या दो से अधिक राज्यों के हिस्सों को मिलाना।






NCR में शामिल हरियाणा के जिले

हरियाणा में कुल जिलों की संख्या 22 है। इसके 14 जिलों का 25327 वर्ग किमीटर हिस्सा दिल्ली एनसीआर में आता है। इन जिलों के नाम फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूह, रोहतक, सोनीपत, रेवारी, झज्जर, पानीपत, पलवल, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, जिंद और करनाल हैं।


NCR में शामिल उत्तर प्रदेश के जिले

उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की संख्या 75 है। इसके कुल आठ जिलों का 14826 वर्ग किमीटर हिस्सा दिल्ली एनसीआर में आता है। इन जिलों के नाम मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, शामली और मुजफ्फरनगर है। 


NCR में शामिल राजस्थान के जिले

राजस्थान में कुल जिलों की संख्या 50 है। इसके कुल 2 जिलों का 13447 वर्ग किमीटर हिस्सा दिल्ली एनसीआर में आता है। इन जिलों के नाम अलवर और राजस्थान हैं। 


NCR में शामिल दिल्ली के जिले

दिल्ली में कुल जिलों की संख्या 11 है। इन जिलों के नाम सेन्ट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, शहादरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली हैं।




Post a Comment

0 Comments